{"_id":"690baa3a08c027db270ae010","slug":"woman-dies-two-hours-after-delivery-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132085-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रसव के दो घंटे बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रसव के दो घंटे बाद महिला की मौत
Thu, 06 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
शिवलोचना की मौत के बाद मखऊपुर गांव में जुटे गमजदा परिजन। संवाद
प्रसव के करीब दो घंटे के बाद मंगलवार को देर शाम महिला की मौत हो गई। अस्पताल से शव लेकर लौटे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पिपरी कोतवाली के मखऊपुर गांव निवासी धनंजय मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी पत्नी शिवलोचना (30) को प्रसव पीड़ा हुई। आनन-फानन वह पत्नी को नेवादा पीएचसी ले गए। जहां प्रसूता ने एक बेटे को जन्म दिया। दो घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने जच्चा और बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थोड़ी देर बाद दोनों को तिल्हापुर मोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान देर शाम महिला की मौत हो गई। नवजात की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। महिला की मौत की खबर पाकर बेटी दिव्यांशी और अयांशी सहित परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में प्रसूता की सामान्य डिलीवरी कराई गई थी। जांच में कम हीमोग्लोबिन ब्लड प्रेशर गिरने से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। परिजन महिला को निजी अस्पताल लेकर चले गए थे। - मनोज चौरसिया, चिकित्सा प्रभारी पीएचसी नेवादा