{"_id":"5f6bb1198ebc3edddf63454c","slug":"woman-dies-due-to-dengue-dozens-sick-kaushambi-news-ald287103754","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जनों लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जनों लोग बीमार
विज्ञापन
Woman dies due to dengue, dozens sick
- फोटो : KAUSHAMBI
नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 स्थित मुजाहिदपुर गांव में बुधवार को डेंगू की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बुखार की जद में आने से गांव के दर्जनों लोग बीमार है। इससे पहले मंगलवार को मृतका की बेटी की भी डेंगू से मौत हो चुकी है। मां-बेटी की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का उपचार किया। एडीएम और विधायक चायल ने भी गांव जाकर पीड़ितों का हाल जाना। साथ ही नगर पालिका प्रशासन को जरूरी निर्देश दिया।
मुजाहिदपुर गांव निवासी देवराज की बेटी प्रीति डेंगू बुखार से पीड़ित थी। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। हफ्ते भर से बीमारी की जद में रही देवराज की 36 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी की भी बुधवार शाम इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुन पीड़ित परिवार में कोहराम और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
बुखार की चपेट में आने से गांव के अरविंद कुमार, सावित्री देवी, समर कुमार, संजना, गोलू, चंद्रपाल, रवींद्र कुमार समेत दर्जनों लोग बीमार हैं। इनके परिजन प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। गांव के दर्जनों अन्य लोग मेडिकल स्टोरों से दवा लेकर घर पर ही इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का इलाज किया। जानकारी मिलने के बाद एडीएम मनोज कुमार एवं विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने मुजाहिदपुर गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। नगर पालिका के ईओ गिरीश चंद्र को तत्काल पूरे गांव की सफ ाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही लगातार फागिंग कराने का निर्देश दिया।

Woman dies due to dengue, dozens sick- फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन