{"_id":"64798badec1dd581eb039ff9","slug":"woman-dies-due-to-being-buried-in-mud-mound-five-people-injured-few-in-critical-condition-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : मिट्टी के टीले में दबने से महिला की मौत, पांच लोग घायल, कुछ की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : मिट्टी के टीले में दबने से महिला की मौत, पांच लोग घायल, कुछ की हालत नाजुक
Fri, 02 Jun 2023 12:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:09 PM IST
सार
कोखराज कोतवाली के काकराबाद गांव में 20 फीट नीचे गड्ढे में कई दिनों से मिट्टी की खुदाई काम चल रहा है। गांव के लोग लगातार उसमें से मिट्टी खोद रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी का टीला अचानक ढह गया। जिसमें छह लोग दब गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के काकराबाद गांव में मिट्टी का टीला ढहने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गईं। इसमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के काकराबाद गांव में 20 फीट नीचे गड्ढे में कई दिनों से मिट्टी की खुदाई काम चल रहा है। गांव के लोग लगातार उसमें से मिट्टी खोद रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी का टीला अचानक ढह गया। जिसमें छह लोग दब गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोरगुल मचाते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में दबने से एक महिला ननकी देवी (45) पत्नी स्व. सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों को ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर निकाला गया। कोखराज कोतवाल फ़ोर्स सहित मौके पर पहुंचे। मलबे में दबने से घायल लोगो को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक महिला की टांग भी टूट गई है।
विज्ञापन