फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies after mud collapse, niece critical

Kaushambi News: मिट्टी का ढूहा धंसने महिला की मौत, भतीजी गंभीर

Wed, 11 Oct 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 11 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after mud collapse, niece critical
निगहा गांव में बिट्टी देवी की मौत पर गमजदा परिजन संवाद
सदर तहसील के निगहा गांव में मिट्टी की खुदाई के दौरान ढूहा धंसने से महिला की मौत हो गई। घटना में उसके साथ रही भतीजी अस्पताल में जीवन व मौत से संघर्ष कर रही है। एक परिवार की महिलाएं व बच्चे घर की पुताई के लिए मिट्टी (पोतनी) खोद रही थीं। इस दौरान यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के निगहा गांव की बिट्टी देवी (48) पत्नी हुबलाल सोमवार को गांव के तालाब में बेटी करिश्मा, भतीजी उमा व जेठानी तेलपतिया के साथ मिट्टी की खुदाई करने गई थी। वह लोग घर की पुताई के लिए पोतनी निकाल रहीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खुदाई के दौरान बिट्टी देवी व उसकी भतीजी उमा ढूहा के काफी अंदर चली गईं। वह लोग जो मिट्टी निकाल रहीं थीं उसे तेलपतिया व करिश्या ढोकर घर पहुंचा रहीं थीं। इस दौरान अचानक ढूहा धंस गया। हादसे में बिट्टी व उमा मलबे में दब गईं। तेलपतिया व करिश्या ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। बिट्टी देवी की मौत हो चुकी थी। उमा की हालत नाजुक थी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।

निगहा गांव में बिट्टी देवी की मौत पर गमजदा परिजन       संवाद

निगहा गांव में बिट्टी देवी की मौत पर गमजदा परिजन संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed