{"_id":"5ce05c92bdec22078d32f767","slug":"woman-died-in-suspence-family-memeber-raised-murder-accuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Sun, 19 May 2019 12:57 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
नगर कोतवाली इलाके के डूंड़ी बाग गांव की एक महिला ने शुक्रवार रात संदिग्ध दशा में घर के भीतर ही दम तोड़ दिया। उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पति नीम-हकीम की लापरवाही से जान जाने की बात कह रहा है। मामले में फिलहाल प्राथमिकी नहीं दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन
महेवाघाट इलाके के हिनौता गांव की शोभा देवी (24) पुत्री फूलचंद्र का विवाह वर्ष 2016 में डू़ंड़ी बाग के विजय से हुआ था। शुक्रवार रात संदिग्ध दशा में घर के भीतर ही शोभा की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही मायके वाले रोते-बिलखते हुए डूंड़ी बाग पहुंच गए। मृतका के पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली शोभा को प्रताड़ित करने लगे थे। इसे लेकर कई दफा पंचायत भी हुई थी। रिश्तेदारों के समझाने का ससुरालीजनों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आरोप है कि शुक्रवार रात दहेजलोभियों ने गला घोटकर शोभा को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पीड़ित पिता की ओर से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, पति का कहना है कि रात को अचानक शोभा उल्टी-दस्त की समस्या से परेशान थी। स्थानीय एक नीम-हकीम से उपचार कराया गया। उसकी लापरवाही से मौत हो गई। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन