{"_id":"598e0adc4f1c1b196c8b46f4","slug":"woman-demand-a-house-to-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने डीएम को राखी बांधकर मांगा आवास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने डीएम को राखी बांधकर मांगा आवास
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी को राखी बांधती महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को डीएम अपने कार्यालय से जैसे ही बाहर निकले तो एक महिला उनकी ओर लपकी और कलाई पकड़ कर राखी बांधने लगी। पहले तो डीएम हैरान रह गए, लेकिन हाथ में राखी देखी तो कुछ नहीं बोले। इसके बाद महिला ने बताया कि वह बेघर है, उसके पास रहने के लिए घर नहीं है। डीएम ने अपने स्टेनो को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिला को आवास दिलाया जाए।
विकास खंड कौशांबी के ढोकसहा गांव की सुमन पति रामदेव का निधन होने के बाद मेहनत-मजदूरी कर दो बेटियों व एक बेटे का पालन-पोषण कर रही है। झुग्गी-झोपड़ी में रहकर वह किसी तरह परिजनों के साथ जिंदगी गुजार रही है। शुक्रवार को आवास की मांग को लेकर महिला कलक्ट्रेट पहुंची। भीड़ के चलते वह अंदर न जाकर गेट के सामने चुपचाप बैठी रही। जब डीएम मनीष कुमार वर्मा कलक्ट्रेट से बाहर निकले तो महिला उनकी ओर तेजी से बढ़ी और हाथ पकड़ लिया।
इससे डीएम सकपका गए। महिला ने राखी बांधना शुरू किया तो डीएम के अर्दली व गनर ने राहत की सांस ली। राखी बंधवाने के बाद डीएम ने महिला से कहा बहन जी मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूं, और मैं तुम्हें क्या दे सकता हूं। रोते हुए महिला ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उसके पास आवास नहीं है। बच्चों के साथ वह किसी तरह झोपड़ी मेें रह रही है। डीएम ने वहां मौजूद स्टोनो सुनील कुमार यादव को निर्देशित किया कि नाम महिला का नाम पात्रता सूची में डलवाते हुए संबंधित अधिकारी से संपर्क कर तत्काल आवास दिलाएं।