{"_id":"68a0e7a1389b64e3070ae017","slug":"woman-created-ruckus-in-the-bank-case-filed-on-the-complaint-of-the-manager-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-129127-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महिला ने बैंक में किया हंगामा, प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महिला ने बैंक में किया हंगामा, प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Sun, 17 Aug 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के मूरतगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बुधवार को एयरफोर्स कर्मी दामाद को लाइन में देर तक खड़ा करने से नाराज महिला ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने बैंक मैनेजर की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि पट्टी नरवर गांव की वंदना गौतम बृहस्पतिवार दोपहर बैंक पहुंचकर हंगामा करने लगीं। आरोप है कि काउंटर पर काम कर रहे कर्मचारियों से अभद्रता कर फ्लास्क उठा कर मारने का भी प्रयास किया। साथ ही शाखा प्रबंधक को धक्के देकर जान से मारने की धमकी भी दी। शाखा प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी महिला ने अभद्रता किया। पुलिस ने महिला को किसी तरह शांत कराया।
इस संबंध में सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि सैयद सरावां निवासी एयरफोर्स कर्मी बृजेश कुमार का खाता मूरतगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। वह अपनी पत्नी को अपने खाता में शामिल कराने के लिए बुधवार को बैंक गए थे। अधिक समय तक लाइन में खड़ा करने पर वह अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
इसी को लेकर बैंक के कर्मचारियों से कहासुनी हुई थी। बृजेश आरोपी महिला का दामाद है। बृहस्पतिवार को इसी बात से नाराज महिला दूसरे दिन बैंक पहुंचीं। मामले में बैंक प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी महिला और उसके दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच मूरतगंज चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।