फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman commits suicide by hanging herself after a fight with her husband

Kaushambi News: पति से झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 12 Jun 2024 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 12 Jun 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself after a fight with her husband
मृतक ऊषा देवी की फाइल फोटो।
पति से झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

-- पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ कर निकाला गया शव
-- मंझनपुर कोतवाली के नारा बलीपुर गांव में सोमवार सुबह की घटना
फोटो नं-05 व 6
संवाद न्यूज एजेंसी
नारा। मंझनपुर कोतवाली के नारा बलीपुर गांव में पति से झगड़े के बाद एक महिला ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

नारा बलीपुर निवासी दिनेश कुमार मजदूरी करता है। दिनेश ने बताया कि पत्नी ऊषा देवी (30) अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करती रहती थी। बुधवार की सुबह भी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह गांव में ही मजदूरी करने चला गया। घर पर सात वर्षीय बेटे नीरज के साथ मौजूद ऊषा ने कमरे के अंदर चुल्ले के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक ऊषा के बाहर नहीं निकलने पर बेटा नीरज रोने-बिलखने लगा। इस पर पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना के बाद नारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो चुल्ले के सहारे फांसी पर ऊषा का शव लटक रहा था। मौका मुआयना कर शव फंदे से उतरवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।

मृतक ऊषा देवी की फाइल फोटो।

मृतक ऊषा देवी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed