फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman assaulted a month after husband's death; thrown out of the house with her daughter.

Kaushambi News: पति की मौत के एक महीने बाद महिला से मारपीट, बच्ची संग घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted a month after husband's death; thrown out of the house with her daughter.
कड़ा। थाना क्षेत्र के विहामिदपुर देवीगंज गांव में पति की मौत के एक महीने बाद एक महिला के साथ मारपीट कर उसे बच्ची संग घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के विहामिदपुर देवीगंज निवासी सरिता पटेल का आरोप है कि पति की मौत के बाद से देवर, सास और ननद लगातार उसके साथ मारपीट कर घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पहले गांव के लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ था, लेकिन आरोप है कि 15 जुलाई की रात तीनों ने फिर मारपीट की, जिससे महिला और उसकी बच्ची घायल हो गई। इसके बाद दोनों को घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता का कहना है कि मायके पक्ष पुलिस के साथ पहुंचा तो दरवाजा खुलवाया गया, लेकिन पुलिस के लौटते ही ससुराल पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी। कड़ाधाम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed