फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman accuses neighbour of attempted rape

Kaushambi News: महिला ने पड़ोसी युवक पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Thu, 16 Apr 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 16 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses neighbour of attempted rape
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता के चिल्लाने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला प्रेमचंद्र उस पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अश्लील बातें करता रहता है। सात दिसंबर 2025 को रात समय करीब 11 बजे प्रेमचंद्र मौका पाकर छत के रास्ते से महिला के घर में घुस कर अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर युवक ने मुंह दबाकर पिटाई की और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप ये भी है कि पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed