फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman accountant suspended for taking bribe

कौशाम्बी : रिश्वत लेने की आरोपी महिला लेखपाल निलंबित, दो अन्य लेखपालों को भी प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 29 Jul 2022 07:57 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 07:57 PM IST
सार

चायल तहसील में लेखपाल अनामिका सिंह की नियुक्त हैं। अनामिका इन दिनों रजिस्ट्रार कानूनगो का अतिरिक्त प्रभार भी देख रही हैं। लेखपाल ने पिछले दिनों एक काश्तकार से नामांतरण खाता दर्ज करने के नाम पर रिश्वत ली थी।

विज्ञापन
Woman accountant suspended for taking bribe
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो का प्रभार देख रही महिला लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। लेखपाल का रिश्वत लेते एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी सुजीत कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की। इसकी विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के दो लेखपालों को कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

विज्ञापन



चायल तहसील में लेखपाल अनामिका सिंह की नियुक्त हैं। अनामिका इन दिनों रजिस्ट्रार कानूनगो का अतिरिक्त प्रभार भी देख रही हैं। लेखपाल ने पिछले दिनों एक काश्तकार से नामांतरण खाता दर्ज करने के नाम पर रिश्वत ली थी।
विज्ञापन



इसका किसी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। जानकारी होने के बाद अफसरों ने आननफानन लेखपाल को निलंबित कर दिया। चायल की तहसीलदार दीपिका सिंह ने बताया लेखपाल का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल को निलंबित किया गया। इसके अलावा पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसी तरह तहसील में तैनात दो लेखपाल राजेश्वर और योगेंद्र सिंह को सरकारी काम में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed