फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   wo laborers died after touching high tension wire, condition of three is critical.

Kaushambi : हाईटेंशन तार में सरिया के छूने होने से दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sun, 21 Jul 2024 07:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 07:55 PM IST
सार

घोसिया गांव में हर घर जल नल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्यदायी संस्था बाबा कंस्ट्रक्शन की ओर से कराया जा रहा है। कासगंज निवासी ठेकेदार भूपेंद्र सिंह की देखरेख में छह मजदूर कम कर रहे थे।

विज्ञापन
wo laborers died after touching high tension wire, condition of three is critical.
घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली के घोषिया गांव में रविवार सुबह हाईटेंशन तार में सरिया के छू जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के लिए तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसा हर घर-नल जल योजना के तहत निर्माणाधीन पानी टंकी में काम करते समय हुआ। जान गंवाने वाले दोनों मजदूर बरेली जनपद के रहने वाले थे। हादसे की खबर परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन

घोसिया गांव में हर घर जल नल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्यदायी संस्था बाबा कंस्ट्रक्शन की ओर से कराया जा रहा है। कासगंज निवासी ठेकेदार भूपेंद्र सिंह की देखरेख में छह मजदूर कम कर रहे थे। रविवार सुबह आठ बजे काम के दौरान लोहे की सरिया में बंधी टीन को ऊपर करते समय मजदूरों ने ध्यान नहीं दिया। नतीजतन ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार में सरिया टच हो गई। इससे काम कर रहे पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। मजदूर इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए करंट की चपेट में आए मजदूरों को बिजली के तार से अलग किया। पुलिस को सूचना देकर लोगों ने सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने देखते ही पंकज (26) पुत्र शंकर लाल, गिरधारी (29) पुत्र लेखराज निवासीगण सेंधा थाना मोहम्मद पथरा, जनपद बरेली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ओमवीर (28) पुत्र धर्मपाल निवासी परभौतिनपुर थाना विसारगंज, बरेली को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। हादसे में झुलसे अंकित पंडित (29) पुत्र विरेश निवासी बड़ापुरवा जनपद बदायूं, योगेश (25) पुत्र हरिराम निवासी मुड़ा कोडरा, बदायूं को मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस व ठेकेदार की तरफ से पीड़ित परिवारों को सूचना दे दी गई है। परिजन शव लेने के लिए कौशाम्बी आ रहे हैं।

घटना के संबंध में जानकारी मिली है। वह घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। हादसा कैसे हुआ, फिलहाल इस बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। --मनीष चंद्र उपाध्याय, प्रोजेक्ट मैनेजर-जल शक्ति

घोषिया गांव में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत व तीन झुलस गए हैं। झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिजनों को सूचना देने के साथ ही मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पीड़ित परिवारों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - विनीत सिंह-इंस्पेक्टर, सरायअकिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed