फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   witnees of rajupal murder case tried to kill by criminals

राजूपाल हत्याकांड के गवाह की हत्या का प्रयास, गोली मारी

Sat, 03 Oct 2020 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
witnees of rajupal murder case tried to kill by criminals
witnees of rajupal murder case tried to kill by criminals
सरायअकिल (कौशाम्बी)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चकपिनहा गांव में गुरुवार शाम बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के एक गवाह की हत्या का प्रयास किया गया। पड़ोसी गांव के दबंग ने गवाही देने से मना करते हुए साथियों संग मिलकर उसपर गोली चला दी। गनीमत ये रही कि गोली लगी नहीं। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चकपिनहा निवासी ओमप्रकाश पाल पुत्र जगतनारायण किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। वह प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड का गवाह भी है। उसने बताया कि गुरुवार की शाम वह खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी गांव भखंदा के एक युवक ने अपने दो अज्ञात साथियों संग मिलकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उक्त हत्याकांड में आगे से गवाही न देने की बात कहने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इतने में बचाव करते हुए पीड़ित सड़क किनारे गड्ढे में कूद गया।
विज्ञापन

जिससे गोली लगी नहीं। उधर, सरेशाम गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण चीखते-चिल्लाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गांव वालों को आता देख हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसके बाद घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed