{"_id":"586e95a74f1c1b4436159571","slug":"without-light-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 गांवों में 72 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 गांवों में 72 घंटे से बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालकमऊ पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति पाने वाले 52 गांवों में 72 घंटे से बिजली गुल है। 33 हजार की लाइन में खराबी आने के चलते उत्पन्न हुई समस्या दो दिनों तक ठीक नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को फाल्ट मिला तो कर्मचारी उसे ठीक कराने की कवायद कर रहे थे। उधर तीन दिन से बिजली न मिलने से संबंधित ग्रामीणों का बुरा हाल है।
बालकमऊ पावर हाउस से इलाके के बिसारा, रामपुर सुहेला, गिरसा, भदवां, खोरांव, खारा, मनमऊ सहित 52 ग्राम सभाओं को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। तीन दिन पहले टेंवा से उपकेंद्र को गई 33 हजार की लाइन में फाल्ट आ गया। इसके चलते बालकमऊ पावर हाउस से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 33 हजार लाइन की आपूर्ति ठप होने के बाद विभागीय जिम्मेदारों ने फाल्ट की तलाश की जाने लगी। बृहस्पतिवार की दोपहर लाइन का फाल्ट मिला। फाल्ट मिलने के बाद उसे ठीक कराने की कवायद एसडीओ व जेई द्वारा की जा रही थी। उधर तीन दिन से बिजली न मिलने से इलाकाई उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है।
कर्मियों ने जोड़ा कनेक्शन
बालकमऊ पावर हाउस के नलकूप और आटा चक्की उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाया न जमा होने पर काट दिया गया था। विद्युत टीम ने इन बकाएदारों का कनेक्शन भुगतान के लिए दबाव बनाते हुए काटा था। टीम के लौटने के बाद उपभोक्ताओं ने प्राइवेट लाइनमैनों से संपर्क साधा और बगैर बकाया का भुगतान किए लाइन जुड़वा लिया। ऐसे में विभागीय रकम पर कुंडली मारकर बैठे उपभोक्ता बकाए की अदायगी करने से रहे।