{"_id":"6ac9483f22b0a4f0d405b706","slug":"raids-conducted-following-complaints-of-adulterated-sweets-samples-of-chhena-and-rasgulla-collected-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-149835-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मिलावटी मिठाइयों की शिकायत पर छापामारी, छेना-रसगुल्ला के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मिलावटी मिठाइयों की शिकायत पर छापामारी, छेना-रसगुल्ला के नमूने लिए
Sat, 10 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर जांच करती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
त्योहारों से पहले मिलावटी मिठाइयों की बिक्री की शिकायत पर शुक्रवार को अजुहा चौकी पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी की। नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर नौ स्थित सोनारन गली में कार्रवाई के दौरान छेना, रसगुल्ला समेत कई तरह की संदिग्ध मिठाइयां मिलीं। खाद्य विभाग की टीम ने मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने और मिलावट की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने और मिलावट की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन