{"_id":"65205caed9c7a4dbb108ba36","slug":"withdrawal-of-rs-274-lakh-from-account-after-making-kcc-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3874-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: केसीसी बनवाकर खाते से निकाले 2.74 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: केसीसी बनवाकर खाते से निकाले 2.74 लाख रुपये
Sat, 07 Oct 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के सौंरई बुजुर्ग गांव में रहने वाले मजदूर के साथ जालसाज ने फर्जीवाड़ा किया। केसीसी बनवाकर उसके खाते से 2.74 लाख रुपये निकाल लिए। अलीपुर जीता स्थित बीओबी से नोटिस आने के बाद मजदूर और उसकी पत्नी के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सौंरई बुजुर्ग निवासी केशलाल ने बताया कि वह मजदूरी व किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। केशलाल ने बताया कि उसकी पत्नी फूलकली के नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा अलीपुर जीता में खाता है। पत्नी के नाम पर खेत भी है। दो माह पहले गांव के गब्बू पांडेय उसे सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए झांसा दिया। पत्नी-पत्नी को वह बैंक ले गया और वहां पर केसीसी बनवा लिया। इसके बाद पत्नी के नाम पर बने केसीसी से फरेबी ने 2.74 लाख रुपये निकाल लिए।
बैंक से कर्ज अदायगी का नोटिस जाने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई। आरोपी से पूछताछ की गई तो पहले उसने पैसा वापस करने को कहा अब मुकर गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।