{"_id":"41a569b62135af419c5585bf3db3e3f5","slug":"winter-issue-of-atrocities-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम जारी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम जारी, महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
कड़ा। भीषण कोहरा और शीतलहर से द्वाबा कांप रहा है। दो दिन से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। वहीं दिन-रात चल रही बर्फीली हवाओं से ठंड जानलेवा बनी है। इसी कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से शनिवार की रात सिराथू तहसील के शरीफाबाद गांव की एक महिला की मौत हो गई। वहीं जाड़े से अब तक जिले के 15 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी अफसर बेफिक्र बने हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव और गरीबों को कंबल वितरण अब तक नहीं हो सका है। इससे गरीब ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
कौशाम्बी में बूंदाबांदी के बाद से अचानक भीषण ठंड शुरू हो गई है। दो दिन से तो कोहरे के साथ शीतलहर का भीषण प्रकोप बना हुआ है। धूप नहीं निकलने से दिन-रात बराबर की ठंड बनी हुई है। पारा भी लगातार नीचे गिर रहा है। गंगा-यमुना के बीच बसे इस जिले में इस समय रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस भीषण ठंड के कारण जिले में मौत का भी सिलसिला जारी है। शनिवार की रात भी ठंड की चपेट में आने से सिराथू तहसील क्षेत्र के शरीफाबाद (सौरई) गांव की रहने वाली राजकली (45) पत्नी नोखेलाल की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक रात घरवालों के खाना खाने के बाद वह जूठे बर्तन को धुल रही थी।
इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसकी हालत घर-परिवार के लोग घबरा गए। परिजनों ने आग जलाई। पर, तापने से भी जब महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ, तो इसके बाद भी जब महिला को कोई राहत नहीं मिली, तो परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। हालांकि जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते, महिला की सांसें थम चुकी थीं। परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
रविवार को परिजनाें ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कौशाम्बी शीतलहर के साथ बढ़ी गलन भरी ठंड की चपेट में आने से रोजाना किसी न किसी की मौत हो रही। ठंड शुरू होने से अब तक 15 लोग ठंड की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव और गरीबों को कंबल वितरण कराने में अफसर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि अलाव के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक बाजार, बस अड्डे, टेंपो स्टैंड, रेलवे स्टेशन और चौराहे पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।