{"_id":"5d530c3c8ebc3e6d0f40eb30","slug":"wife-was-beaten-and-removed-from-home-second-marriage-kaushambi-news-ald252133457","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी को पीटकर घर से निकाला, की दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी को पीटकर घर से निकाला, की दूसरी शादी
विज्ञापन
पत्नी को पीटकर घर से निकाला, की दूसरी शादी
पूरामुफ्ती इलाके के मनौरी गांव का मामला, तीन के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। बाद में पति ने दूसरी शादी भी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मनौरी निवासी इरफान पुत्र रशीद ने बताया कि उसने अपनी बहन शहनाज का विवाह करीब दो साल पहले पड़ोस के एक युवक से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो करीब दो महीने पहले ससुरालीजनों ने उसकी बहन को पीटकर घर से निकाल दिया। बाद में पति ने दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होते ही पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़ित भाई ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी इमरान, नियाज, बानो, एजाज व शेरु आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।