फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wife mixed poisonous substance in tea for husband to drink, condition critical

कौशाम्बी : पत्नी ने पति को चाय में मिलाकर पिलाया जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक, बहू के खिलाफ सास ने दी तहरीर

Sat, 23 Sep 2023 05:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 05:52 PM IST
सार

थाने में दिए तहरीर में मां ने आरोप लगाया कि बहु पुष्पाजंली ने बेटे प्रशांत के लिए चाय बनाया और उस चाय में कुछ जहरीला पदार्थ डाल दिया। जिसको पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे अवस्था में भरवारी के स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालात नाजुक होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
Wife mixed poisonous substance in tea for husband to drink, condition critical
जिला अस्पताल भर्ती प्रशांत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र के महेशपुर गाँव में शनिवार की सुबह पत्नी ने पति को चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसमें कुछ देर बात पति की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने गम्भीर अवस्था में पति को भरवारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालात नाजुक होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सत राम नगर के महेशपुर की रहने वाली चंद्रा देवी सेन पत्नी स्व. मथुरा प्रसाद सेन ने शनिवार को कोखराज थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे प्रशांत कुमार सेन की शादी बीते चार महीने पूर्व पुष्पाजंली शर्मा पुत्री अनिल कुमार शर्मा निवासी राम जी पुरम देववली नियर सरोज चौराहा प्रतापगढ़ के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह मेरी बहु पुष्पाजंली ने बेटे प्रशांत के लिए चाय बनाया और उस चाय में कुछ जहरीला पदार्थ डाल दिया। जिसको पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसे देखकर आनन-फानन में परिजनों ने गम्भीर अवस्था में भरवारी के स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालात नाजुक होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। सास चंद्रा देवी ने पुलिस से बहु पुष्पाजंली के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में थाना कोखराज प्रभारी विनोद कुमार मौर्या का कहना है , कि सास ने अपनी बहू के खिलाफ तहरीर दी है, कि बहु ने बेटे को चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश की है। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। युवक के होश में आने पर उसके बयान के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed