{"_id":"60ccf1af8ebc3e221d3ba9fe","slug":"while-making-the-roof-the-barricade-touched-the-high-tension-line-three-scorched-kaushambi-news-ald3086950165","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत बनाते वक्त हाईटेंशन लाइन में छू गई सरिया, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत बनाते वक्त हाईटेंशन लाइन में छू गई सरिया, तीन झुलसे
विज्ञापन
पइंसा कोतवाली के कैमा गांव में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन मकान की छत बनाने के दौरान सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गई। हादसे में निर्माण कर रहे तीन मजदूर करंट लगने से झुलस गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कैमा गांव निवासी रामकिशोर के निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार की दोपहर छत पड़ रही थी। गांव के मदन लाल, राम किशन व सूरज छत पर लिंटर डालने के लिए लोहे का जाल बिछा रहे थे।
इस दौरान लिंटर में लगने वाली सरिया छत के ऊपर से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गई। विद्युत आपूर्ति चालू होने के कारण सरिया में करंट उतर गया। इस कारण छत पर काम कर रहे तीनों श्रमिक करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन मकान मालिक व श्रमिक के परिजन एंबुलेंस से सभी को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू ले गए। यहां चिकित्सकों ने सभी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।