{"_id":"66fc8177c22ba401650c5007","slug":"when-pradhan-asked-for-water-hand-pump-was-uprooted-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-116978-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रधान से मांगा पानी तो उखाड़ दिया हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रधान से मांगा पानी तो उखाड़ दिया हैंडपंप
Wed, 02 Oct 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम से शिकायत करने आए बौली गांव ग्रामीण। संवाद
सरसवां ब्लॉक के बौली गांव के लोगों ने मंगलवार को पेयजल समस्या को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपा और लगवाकर पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की।
बौली निवासी मुन्नूलाल ने बताया कि घर के सामने हैंडपंप लगा था। इसका प्रयोग आसपास के 20 परिवार के लोग करते थे। हैंडपंप कुछ दिनों से खराब हो गया था। इसे बनवाने के लिए प्रधान को कई बार कहा गया, लेकिन प्रधान सुनने को तैयार नहीं हुए।
ग्रामीण रविकरन सिंह, प्रीतम सिंह, बहोरी, लालमन, भुल्ली, रामदास, गुड़िया देवी आदि ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान 26 सितंबर की शाम करीब तीन बजे कुछ लोगों के साथ घर पहुंचे और हैंडपंप उखाड़ दिया। फिर पाइप आदि लेकर चले गए। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो गाली गलौज कर उन्हें भगा दिया गया।
विज्ञापन
-- -
चंदा लगाकर कराई थी मरम्मत
- ग्रामीणों को कहना है कि बस्ती के इकलौते हैंडपंप के खराब होने से सभी को पानी की समस्या होने लगी थी। इस पर सभी ने मिलकर आपस में चंदा किया। इसके बाद हैंडपंप को सही कराया जा सका। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।