फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When her lover refused to marry her, the girl committed suicide by consuming poison.

Kaushambi News: शादी से मुकरा प्रेमी तो किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Thu, 28 Dec 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 28 Dec 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
When her lover refused to marry her, the girl committed suicide by consuming poison.
संशोधित फाइल-
विज्ञापन




शादी से मुकरा प्रेमी तो किशोरी ने जहर खाकर दी जान
---सैनी कोतवाली इलाके में बुधवार शाम घर के अंदर मृत मिली किशोरी
--- भाई ने पहले प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में घर के अंदर बुधवार को मृत मिली किशोरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले किशोरी के भाई ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म कर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया, बाद में उसने तहरीर बदल दी। बताया कि बहन का आरोपी से प्रेम-प्रसंग था, लेकिन वह शादी से मुकर गया। घटना में पुलिस ने खुदकुशी के लिए विवश करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सैनी कोतवाली के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बहन का गांव के सुरेंद्र से दो साल से प्रेम-प्रसंग था। अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इसी से आहत होकर बुधवार को किशोरी ने जहर खा लिया। जानकारी होने पर वह बहन को अस्पताल ले जा रहा था तभी रास्ते में मौत हो गई। इससे पहले किशोरी के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चाट का ठेला लगाता है। बुधवार को परिवार के लोग करारी एक कार्यक्रम में गए थे। घर में बहन अकेली थी। शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर पहुंचा तो सुरेंद्र अंदर से बाहर निकलता दिखा। अंदर जहर देखा तो बहन का शव पड़ा था। पीड़ित ने बहन के साथ दुष्कर्म कर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

----

तहरीर लेकर 12 घंटे तक हुआ मंथन
किशोरी की मौत बुधवार रात ही हो गई थी। इसके बाद भी तहरीर को लेकर असमंजस बना रहा। बृहस्पतिवार सुबह पहले हत्या की तहरीर दी गई। जानकारी पर सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा पीड़ित के गांव जाकर पूछताछ की। इस दौरान सच्चाई का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

वर्जन
मामला प्रेम-प्रसंग का है। पहले घरवालों ने हत्या की तहरीर दी थी, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आई। इस पर किशोरी के भाई ने खुदकुशी के लिए विवश करने की धारा में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
अवधेश विश्वकर्मा, सीओ सिराथू
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed