{"_id":"658f22297d1cd76de30b014d","slug":"when-aunt-did-not-attend-the-thirteenth-feast-her-nephews-killed-her-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-6834-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तेरहवीं भोज में शामिल नहीं हुई चाची तो भतीजों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तेरहवीं भोज में शामिल नहीं हुई चाची तो भतीजों ने मार डाला
Sat, 30 Dec 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
म्रतक कृष्णा सिंह की फाइल फोटो।
तेरहवीं भोज में शामिल नहीं हुई चाची तो भतीजों ने मार डाला
- महेवाघाट कोतवाली के शाहपुर गांव में 20 दिसंबर को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। तेरहवीं भोज में शामिल नहीं होने से खफा भतीजों ने ईंट मारकर चाची की हत्या कर दी। महिला का इलाज प्रयागराज के अस्पताल में कराया जा रहा था। महिला के बेटे की तहरीर पर आरोपी चचेरे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महेवाघाट कोतवाली के शाहपुर गांव में 20 दिसंबर को जितेंद्र सिंह के यहां तेरहवीं का कार्यक्रम था। तेरहवीं के भोज के लिए उसने चचेरे भाई जयकरन सिंह व मानू को निमंत्रण दिया था। निमंत्रण में शामिल नहीं होने के कारण जितेंद्र सिंह अपने भाइयों के साथ शराब के नशे में धुत होकर चचेरे भाइयों से गाली-गलौज करने लगे। मानू सिंह ने समझाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उसे पीट दिया। शोरगुल सुनकर मानू की मां कृष्णा सिंह (65) पत्नी छेदी सिंह बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसके सिर पर ईंट से हमलाकर लहूलुहान कर दिया गया। गंभीर हालत में कृष्ण सिंह को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार भोर कृष्णा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जयकरन की तहरीर पर जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह,उगेंद्र सिंह,विकेंद्र सिंह,बचन सिंह,राजा सिंह,लल्लू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष आत्मा प्रसाद का कहना है तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-- --
मन्नत के कारण दूसरे के घर में खाना नहीं खाता था परिवार
पश्चिमशरीरा। जयकरन सिंह ने बताया कि करीब साल भर पहले उसके भाई मानू की बाइक से एक गाय को टक्कर लग गई थी। घटना में गाय की मौत हो गई थी। इस पर एक ज्योतिषी ने पूरे परिवार को साल भर तक पश्चाताप करने को कहा था। किसी के घर भोजन भी नहीं करने को कहा था। इस वजह से वह लोग कार्यक्रम में तो शामिल हुए लेकिन खाना नहीं खाया। इसी से खफा होकर आरोपियों ने मारपीट की।