फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wheat procurement stalled at societies due to gunny bag shortage; farmers await weighing.

Kaushambi News: समितियों में बोरी संकट से अटकी गेहूं खरीद, किसानों को तौल का इंतजार

Sat, 13 Jun 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 13 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement stalled at societies due to gunny bag shortage; farmers await weighing.
साधन सहकारी समिति मेड़रहा में बोरियां नहीं होने से बाहर खुले में पड़ा किसानों का गेहूं। संवाद
जिले में गेहूं खरीद सत्र अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन चायल कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति में पिछले एक सप्ताह से बोरियां न मिलने के कारण गेहूं की तौल पूरी तरह ठप हो गई है। इससे 17 किसानों का करीब 850 कुंतल गेहूं खरीद केंद्र पर फंस गया है।
विज्ञापन

जनता साधन सहकारी समिति चायल के सचिव देवेंद्र यादव ने बताया कि विभाग की ओर से बोरियों की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे खरीद कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुशील चौबे का कहना है कि समितियों को पर्याप्त बोरियां उपलब्ध कराई गई हैं। कुछ समितियों की ओर से अतिरिक्त बोरी मद का भुगतान नहीं किया गया है, इसलिए उन्हें नई बोरियां नहीं भेजी जा सकीं। भुगतान मिलते ही आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

15 जून तक ही होनी है गेहूं की खरीद
जिले में 15 जून तक गेहूं खरीद होनी है। अब तक 6,137 किसानों से 29,666.428 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जो 54,500 मीट्रिक टन के लक्ष्य का 54.43 प्रतिशत है। जिले में कुल 43 गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं, जबकि 18 साधन सहकारी समितियों पर खरीद की व्यवस्था की गई है। बोरी संकट मुख्य रूप से पीसीएफ के छह केंद्रों पर सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में गेहूं खरीद



विवरण आंकड़ा



कुल गेहूं खरीद लक्ष्य 54,500 मीट्रिक टन

अब तक खरीद 29,666.428 मीट्रिक टन

लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि 54.43 प्रतिशत
अब तक लाभान्वित किसान 6,137
खरीद की अंतिम तिथि 15 जून 2026

कुल क्रय केंद्र 46



एजेंसी वार सक्रिय क्रय केंद्र
पीसीएफ – 6
यूपीएसएस – 4

पीसीयू – 8

नेफेड – 7

मंडी परिषद – 1

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) – 2

साधन सहकारी समितियां – 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed