{"_id":"5db9df358ebc3e013549bc8c","slug":"welcome-sc-s-decision-all-classes-kaushambi-news-ald25883024","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी के फैसले का स्वागत करें सभी वर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी के फैसले का स्वागत करें सभी वर्ग
विज्ञापन
Welcome SC's decision All classes
- फोटो : KAUSHAMBI
एससी के फैसले का स्वागत करें सभी वर्ग
डीएम, एसपी ने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, ग्रुप एडमिनों को भी दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अयोध्या मामले में आने वाले अदालत के फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को डीएम-एसपी ने हिंदू संगठनों के पदाधिकरियों के साथ बैठक की। मीटिंग करके व्हाट्सएप ग्रुप एडमिनों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट(एससी) का फैसला नवंबर में ही आने की संभावना है। फैसले के बाद माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए इसे पुलिस-प्रशासन ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी हैं। बुधवार को एसपी कार्यालय स्थित सभागार में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, विश्व हिंदू महासभा, दुर्गा वाहिनी आदि हिंदू संगठनों के साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बैठक की। डीएम-एसपी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सभी वर्ग के लोग सम्मान करें। किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ मेें लेने का अधिकार नहीं है। अदालत तथ्यों के आधार पर ही फैसला देगी। इसमें कोई भी अपनी जीत या हार नहीं समझे। हिंदुस्तान समरसता का देश है। इसकी एकता, अखंडता बनाए रखना समाज के हर वर्ग की नैतिक जिम्मेदारी है। संगठनों के लोगों ने भी माहौल खुशनुमा बनाए रखने का वादा किया। दोपहर बाद एसपी प्रदीप गुप्ता ने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिनों के साथ बैठक की। इसमें सभी को निर्देश दिया कि खास तौर पर अयोध्या मामले में किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।