{"_id":"500fbdb1cfb3c2ed69cff2781db114b7","slug":"weather-hindi-news-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन बनी जानलेवा, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन बनी जानलेवा, अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी में भीषण गलन जानलेवा बन गई है। तीखी बर्फीली हवाओं के चलने के साथ दोआबा में दिनभर कोहरे की चादर तनी रही। 4 दिन से धूप नहीं निकली है। इससे जनजीवन प्रभावित है। कड़ाके की ठंड से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। शनिवार की रात भी जाड़े चलते चायल तहसील के तिलगोड़ी गांव के एक अधेड़ की मौत हो गई। अब तक ठंड से जिले में मरने वालों की संख्या 40 पार कर गई है।
कौशाम्बी में करीब महीने भर से भीषण ठंड का प्रकोप बना हुआ है। नए साल के पहले दिन बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद दो दिनों तक मौसम साफ था। धूप भी निकली। पर बृहस्पतिवार से दोबारा मौसम खराब हो गया है। 4 दिन से धूप नहीं निकली है। दिनभर कोहरे की धुंध छाई रहती है। इसके साथ ही तीखी बर्फीली हवाएं चल रही है। भीषण शीतलहर से ऐसी गलन है कि घर-बाहर कहीं भी लोगों को तनिक भी राहत नहीं मिल रही है। धूप नहीं निकलने, शीतलहर, गलन के कारण दिन का तापमान भी 4 दिनों से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है। महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वहीं शनिवार की रात तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन-रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होने से ठंड के कारण लोग बेहाल हैं। ठंड के कारण जिले में मौत का सिलसिला भी जारी है। शनिवार की रात चायल तहसील के तिलगोड़ी गांव निवासी किशन (48) पुत्र राम सुमेर की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक शाम को खेत से लौटने पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन ठंड लगने से मौत होना मान रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा.अजय कुमार ने बताया कि अभी कम से कम हफ्तेभर तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है।