फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   weather

गलन और शीतलहर से ठिठुरे लोग

Sat, 10 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 10 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में दो दिन से तीखी शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप फिर से जारी है। दिनभर धूप नहीं निकलने और चलती रही तेज बर्फीली हवाओं के कारण ऐसी गलन रही। कौशाम्बी में दो दिन धूप चटकने के बाद फिर से ठंड का कहर शुरू हो गया है। पहाड़ों में हुई भीषण बर्फवारी के कारण बृहस्पतिवार से ऐसी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। जिले में दो दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। शुक्रवार को भी दिनभर कोहरे की धुंध बनी रही। साथ ही तेज बर्फीली हवाओं के कारण लोग कांपते नजर आए।
विज्ञापन


वहीं धूप नहीं खिलने के कारण शुक्रवार को दिन का तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात के भी तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कृषि विज्ञान केंद्र महगांव के मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था। साथ ही जिस तरह से दो दिनों से तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इससे जिले में अभी और ठंड बढ़ने का अनुमान लोग लगा रहे हैं। उधर, शीतलहर और कड़ाके की ठंड फिर शुरू होने के बाद भी मंझनपुर समेत कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने से भी शुक्रवार को राहगीर दिनभर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed