फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   water problem in mukimpur

सौ परिवार वाटर प्लांट से बुझा रहे हैं प्यास

Sun, 10 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
water problem in mukimpur
water crisis in mp - फोटो : water crisis in mp
भरवारी-करारी मार्ग पर बसे मुकीमपुर गांव के सौ परिवार महीनेभर से बूंद-बूंद पानी को परेशान हैं। बस्ती में लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। इससे लोगों को 500 मीटर दूर सड़क किनारे लगे वाटर प्लांट पंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। सुबह-शाम पानी के लिए गांव वालों की भीड़ इस वाटर प्लांट में महीनेभर से रोजाना लगती है। आरोप है कि शिकायतों के बाद भी बस्ती में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंझनपुर ब्लॉक के मुकीमपुर गांव में करारी-भरवारी मार्ग पर सौ घरों की बस्ती है। इस बस्ती के लोगों को पानी के लिए ग्रामसभा की ओर से एक हैंडपंप करीब 5 साल पहले लगाया गया था। गांव के रहने वाले बैजनाथ, हनुमान दीन, श्रीचंद्र, पवन कुमार, सत्य नारायण, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार, सुशील कुमार आदि ने बताया कि गर्मी आते ही जलस्तर नीचे चला गया, इससे हैंडपंप से पानी निकलना बंद हो गया है। करीब महीनेभर से हैंडपंप शोपीस बना है। तभी से बस्ती वालों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए पानी का सहारा करारी-भरवारी मार्ग पर बस्ती से करीब 500 मीटर दूर स्थित वाटर प्लांट पंप बना हुआ है। बिजली रहने पर सुबह-शाम इसी वाटर प्लांट पंप से गांववाले पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। सुबह होते ही गांव की महिलाओं, बच्चों की भीड़ इस वाटर पंप में पानी भरने के लिए लग जाती है। ग्रामीण बताते हैं कि कई बार पंप में पानी भरने के दौरान गांववालों के बीच कहासुनी हो जाती है। मामले में प्रधान मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि वे हैंडपंप को ठीक कराने के लिए मिस्त्री लेकर गए थे। मिस्त्री ने बताया कि हैंडपंप को रीबोर होने के बाद ही चल सकेगा। इसके लिए बीडीओ और जलनिगम के एक्सईएन को लिखापढ़ी की गई है। प्रयास किया जा रहा है कि बस्ती का हैंडपंप जल्द ठीक हो जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed