फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   water crisis in karari

करारी में पखवारे भर से पीने के पानी का संकट गहराया

Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
water crisis in karari
water problem
करारी कस्बे में पखवारे भर से पानी का संकट है। कस्बाइयों को करीब पांच से दस मिनट पानी की आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार को नल से तो एक बूंद पानी ही नहीं निकला। इसके चलते कस्बाइयों को हैंडपंप का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से कस्बाइयों में नाराजगी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत करारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पखवारे भर से चरमराई हुई है। कस्बे के संजीव मोदनवाल, इरशाद अहमद, प्रदीप कुमार, सोनू लाल, मो. नाजिर, सुंदर लाल केसरवानी, सुएब, सलमान, रामकेश आदि    का आरोप है कि 15 दिन से    कस्बे में पांच से दस मिनट ही पानी की आपूर्ति है। शुक्रवार सुबह तो पेयजल की आपूर्ति ही नहीं हुई। इससे कस्बाइयों को पानी  के संकट का सामना करना पड़ा। कस्बाइयों की लाइन सुबह से  ही हैंडपंपों पर लग गई। बताया जाता है कि शिकायत कस्बाइयों ने ईओ नगर पंचायत से की पर वह कोई जवाब नहीं दे सके। कहा कि नगर पंचायत में पानी की आपूर्ति बाधित है। इसकी जानकारी कस्बाइयों से मिली है। आपूर्ति बाधित होने का क्या कारण है इसकी जानकारी नहीं है। कारण पता कर कस्बे की आपूर्ति व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed