फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wasim was killed in a love affair with a friend's wife

दोस्त की पत्नी से प्रेम संबंधों में हुई थी वसीम की हत्या

Thu, 07 Jan 2021 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Wasim was killed in a love affair with a friend's wife
Wasim was killed in a love affair with a friend's wife - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के नया तारा गांव के समीप मंगलवार शाम ईंट से कूंचकर ट्रक चालक की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वसीम के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वसीम को उसके दोस्त ने ही मारा था। आरोपी दोस्त ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वसीम के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

समझाने के बाद भी जब वसीम नहीं सुधरा तो उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अभिनंदन ने बताया कि कोखराज कोतवाली के मारुफपुर गांव निवासी मृतक मो. वसीम (29) पुत्र मो. नसीम पेशे से ट्रक चालक था।
विज्ञापन

वसीम अहमदाबाद से बंगलूरू के बीच हाईवे पर ट्रक चलाता था। अविवाहित वसीम का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। इस दौरान उसकी मुलाकात कोखराज इलाके के ही चमरूपुर गांव निवासी अब्दुल समीर से हुई। अब्दुल समीर हैदराबाद में रहकर बढ़ई का काम करता था। क्षेत्रीय होने के नाते वसीम ने अब्दुल समीर से दोस्ती कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम जब भी घर आता था तो वह अब्दुल समीर के यहां भी जाता था। इस दौरान उसके अब्दुल समीर की पत्नी से संबंध बन गए। अब्दुल समीर को भी दोनों के बीच अवैध रिश्ते की जानकारी हो गई थी। अब्दुल समीर ने वसीम को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इसी वजह से उसकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई थी।
पत्नी भी उसका साथ छोड़कर मायके पश्चिमशरीरा में रहने लगी। वसीम का पश्चिमशरीरा में भी आरोपी की पत्नी से मिलना-जुलना जारी रहा। वसीम को शराब पीने की लत थी। इसी का फायदा उठाते हुए अब्दुल समीर ने उसे मंगलवार को नया तारा गांव बुलाया। वसीम को शराब पिलाने के बाद उसने उसे फिंगर चिप्स लेने के लिए भेजा। इस बीच वह पास से दो ईंटें लाया। वसीम जब नशे में झूमने लगा तो उसने सिर पर ईंटों से वार कर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर कोखराज पीके राय व एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता ने टीम ने 24 घंटे के भीतर तमाम साक्ष्य संकलित कर आरोपी अब्दुल समीर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर आरोपी को चालान कर दिया गया है।

पुलिस के खुलासे में है तमाम झोल
मंझनपुर। वसीम हत्याकांड का भले ही पुलिस ने खुलासा कर दिया, लेकिन उसमें तमाम झोल हैं। दरअसल, घटनास्थल पर दो ईंटें मिली थीं, जिनमें खून लगा था। पुलिस ने अपनी बरामदी में एक खून लगी ईंट का जिक्र किया। एएसपी समर बहादुर का कहना है कि हत्यारे ने सिर्फ एक ईंट का इस्तेमाल किया, जबकि वह दूसरी को साथ लेकर आया था। घटनास्थल पर मिली शराब की खाली शीशी के बाबत भी पुलिस का कहना है कि वसीम व हत्यारोपी अब्दुल समीर ने साथ में बैठकर शराब पी। अब सवाल यह है कि अगर उन लोगों के बीच रंजिश थी तो वह शराब कैसे पी सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed