फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wall collapse woman killed , three injured

दीवार ढहने से महिला की मौत, तीन घायल

Wed, 20 May 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 20 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कटरा नगर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर दीवार ढहने से कमरूननिशा (55) की मौत हो गई। वहीं मलबे में दबने से तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो घायलों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर के कटरा नगर मोहल्ला निवासी सना उल्ला मकान निर्माण के लिए पुरानी दीवार गिरवा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में पड़ोस की कमरूननिशा (55) पत्नी सब्बीर, सना उल्ला (52) पुत्र हाजी अता उल्ला, सलीम (40) पुत्र नवी उल्ला, पलक (10) पुत्री सलीम मलबे में दब गए। हादसे से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। कमरूननिशा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


 लोगों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने पलक और सलीम की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। उपजिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed