फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Voters took the oath of voting

मतदाताओं ने ली मतदान की शपथ

Sat, 24 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 24 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Voters took the oath of voting
मंझनपुर।  राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) को अवकाश होने के कारण शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में शपथ समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अफसरों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने मतदान की शपथ ली। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में जिलास्तरीय अफसरों और कर्मचारियों को मतदान करने शपथ दिलाई। डीएम ने लोगों से चुनावों में मताधिकार के प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सम्राट उदयन सभागार कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी राजमणि यादव ने जिलास्तरीय अफसरों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। साथ ही चुनाव में बढ़चढ़र मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसी तरह पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय, सीडीओ, बेसिक शिक्षाधिकारी एके सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी एके सिंह, उपजिलाधिकारी चायल रजनीश मिश्रा, सिराथू जवाहरलाल आदि अफसरों ने कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


वहीं रिजवी कालेज करारी में उपजिलाधिकारी मंझनपुर नरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार, प्रबंधक राशिद रिजवी और प्राचार्य आईएआजिमी, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रेखा सिंह, दुर्गा देवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य चुन्नीलाल, देशबंधु इंटर कालेज वैशकांटी में प्रधानाचार्य रामसुंदर सिंह, एनडी कालेज भरवारी में प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता, महात्माबुद्ध महाविद्यालय अजुहा में प्रबंधक अनुज सिंह यादव, धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार में प्रधानाचार्य रामकिरण त्रिपाठी, जिला पंचायत इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामयश केसरी,  दिलीप सिंह इंटर कालेज बाकरगंज में अवधेश सिंह गौड़ ने छात्र-छात्राओं को  मतदान की शपथ दिलाई। साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए बढ़चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया गया। डीएम ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed