फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Viva did not start on time in ITI, uproar

Kaushambi News: आईटीआई में समय से शुरू नहीं हुआ वाइवा, हंगामा

Sat, 19 Jul 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 19 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Viva did not start on time in ITI, uproar
आईटीआई की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को आईटीआई मंझनपुर में वाइवा के लिए शिक्षक देरी से पहुंचे। इससे छात्र भड़क गए। सूचना के बाद आई पुलिस के समझाने पर छात्र मानें। इसके बाद वाइवा शुरू हुआ।
विज्ञापन

जिले में दो राजकीय व 21 निजी आईटीआई कॉलेज की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं का नोडल आईटीआई कॉलेज सिराथू को बनाया गया है। यहां से परीक्षक विद्यालय में भेजे जाते हैं। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक होनी है। शुक्रवार को मंझनपुर आईटीआई में पंजीकृत 264 छात्र वाइवा के इन्तजार में थे।
विज्ञापन

छात्रों के मुताबिक करीब 11:56 बजे दो और एक बजे के बाद पांच परीक्षक आए। परीक्षकों के देर से आने पर छात्र कक्षाओं में बैठकर शोर मचा रहे थे। इसी बीच एक शिक्षक ने उन्हें शांत रहने के लिए डांट दिया। यह बात छात्रों ने नगवार गुजरी और वह हंगामा करने लगा। उनका कहना था कि वह सुबह से परीक्षक का इन्तजार कर रहे हैं। यदि उन्हें देरी से आना था तो छात्रों को भी देर से बुलाते। बिना खाना खाए सुबह साढ़े नौ बजे से छह बजे तक बैठाकर रखना उचित नहीं है। छात्रों का आक्रोश देख किसी ने जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना के बाद आई कोतवाली पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। इ
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
--- प्रयोगात्मक परीक्षाएं सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक होनी होती हैं। बच्चे चाहते हैं कि वह जल्दी खाली होकर चले जाएं। यह संभव नहीं है। परीक्षक को एक साथ अन्य कई स्कूलों में परीक्षा लेनी होती है। ऐसे में देर-सबेर होना स्वाभाविक है। --- यजुवेंद्र नाथ, नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed