{"_id":"61706ae8396e2e3ed829dbf2","slug":"violence-on-hindus-in-bangladesh-angers-vhp-workers-effigies-burnt-kaushambi-news-ald318631768","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा से विहिप कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा से विहिप कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पुतला फूंका
विज्ञापन
Violence on Hindus in Bangladesh angers VHP workers, effigies burnt
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे खफा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलेभर में प्रदर्शन कर आतंकवाद और बांग्लादेश का पुतला फूंका। साथ ही कहा गया कि कट्टरपंथियों के हिंदुओं पर अत्याचार की तुलना नाजियों की क्रूरता से की जा सकती है।
पिछले एक सप्ताह से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है। आधा दर्जन से अधिक हिंदुओं का कत्लेआम, हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और फिर कुछ कट्टरपंथियों ने 29 घरों को फूंक दिया था। इस घटना पर अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र संघ भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उधर, बांग्लादेश में भी अल्पसंख्यक वर्ग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कह रही हैं। उनका कहना है कि अब तक कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। बांग्लादेश में हिंसा की आग भारत भी पहुंच चुकी है। पहले भाजपा और अब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने विरोध के सुर तेज कर दिए हैं। जिला सुरक्षा प्रमुख नीलमणि की अगुवाई में रूपेंद्र कुमार विश्वकर्मा, विनय, आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा, झल्लर चौरसिया, उमेश केसरवानी, रिंकू सभासद आदि ने चौराहे पर बांग्लादेश और आतंकवाद का पुतला दहन किया।
तिल्हापुरमोड़ में फूंका गया बांग्लादेश का पुतला
नेवादा। पिपरी के तिल्हापुरमोड़ चौराहे में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश व आतंकवाद का पुतला दहन किया। बांग्लादेश में रह रहे हिंदू परिवारों पर मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा लगातार हो रहे हमले पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान बृजेंद्र नारायण भगवानपुरी, कमलाकांत पांडेय, संतोष सोनी, अनिल पांडेय, नेता पांडेय, मुकेश यादव, राजू सिंह, पिंटू वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
...................................
आतंकवादियों का पुतला फूंका
अजुहा/अटसराय। अजुहा कस्बे के भोला चौराहे में बुधवार को बांग्लादेश में जिहादी आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने जिहादी आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अगुवाई विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष आनंद केसरवानी ने की। इस दौरान शैलेश अग्रहरि, बृजेंद्र अग्रहरि, राजू केसरवानी, राजेश मिश्रा, ज्ञान शर्मा, मनोज मिश्रा, उदय अग्रहरि, रामदास साहू, अरविंद केसरवानी, संतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
मनौरी में व्यापारियों ने फूंका बांग्लादेशी सरकार का पुतला
चायल। बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार और हमले के विरोध में बुधवार को मनौरी बाजार के व्यापारियों ने बांग्लादेशी सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त कार्यक्रम में व्यापारियों ने पुतला फूंकते हुए कहा कि बांग्लादेशी में हिंदू अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसके बाद भी बांग्लादेश की सरकार जिहादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मौके पर प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, भारत लाल, प्रमोद चंद्र, पुरुषोत्तम, अनिल कुमार, गौतम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद