फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vinod Sonkar MP Lok Sabha: Kaushambi connected with Defense Corridor will stop the migration of youth

विनोद सोनकर लोकसभा में बोले : डिफेंस कॉरीडोर से जुड़े कौशाम्बी तो युवाओं का रुकेगा पलायन

Thu, 24 Mar 2022 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 10:18 PM IST
सार

लोकसभा में बहस के दौरान सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि डिफेंस कॉरीडोर पहले फेज में अलीगढ़, आगरा, झांसी तक किया गया है। दूसरे फेज में चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Vinod Sonkar MP Lok Sabha: Kaushambi connected with Defense Corridor will stop the migration of youth
लोकसभा में बोलते कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर। - फोटो : Kaushambi

विस्तार

बृहस्पतिवार को लोकसभा में बहस के दौरान सांसद विनोद सोनकर ने दूसरे फेज में बनाए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर को कौशाम्बी में बनाने की पुरजोर वकालत की। सांसद ने कहा कि जो कॉरीडोर चित्रकूट में प्रस्तावित है वह अगर उसी जिले से सटे कौशाम्बी से जोड़ा जाए तो यहां के युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से काफी लाभ होगा। खासकर जिले के लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इसके लिए जिले में तमाम भूमि अधिग्रहीत है।

विज्ञापन




लोकसभा में बहस के दौरान सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि डिफेंस कॉरीडोर पहले फेज में अलीगढ़, आगरा, झांसी तक किया गया है। दूसरे फेज में चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ में प्रस्तावित है। जबकि, चित्रकूट से लगा हुआ कौशाम्बी जिला है। यहीं से लगा हुआ प्रयागराज जनपद है। लाखों हेक्टेयर भूमि आरक्षित पड़ी हुई है। यदि हम डिफेंस कॉरिडोर को वहां तक जोड़ देते हैं तो निश्चित रूप से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन




सांसद ने सदन के माध्यम से  सरकार से जिले को डिफेंस कॉरीडोर से जोड़े जाने की मांग की। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि सात दिसंबर 2016 को मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने से भारत की चीन पर निर्भरता कम हुई है। पहले त्योहार हमारे होते थे और उसमें उपयोग किया जाने वाला सामान चीन का होता था। पीएम ने आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया। आज घरेलू उत्पाद का ज्यादा उपयोग हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed