फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers upset against inspector, police sent him back on the way

Kaushambi News: दरोगा के खिलाफ बिफरे ग्रामीण, पुलिस ने रास्ते से लौटाया

Fri, 21 Jun 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 21 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset against inspector, police sent him back on the way
कलक्ट्रेट में डीएम से शिकायत करने जा रहे गड़रियन का पुरवा के ग्रामीणों से बात करते सदर कोतवाल। स
सदर कोतवाली के कोर्रई चौकी प्रभारी अंशुमान मिश्रा के खिलाफ गड़रियन के पूरा गांव के लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम का घेराव करने जा रहे ग्रामीणों को सदर कोतवाल संतोष शर्मा ने समझा-बुझाकर बीच रास्ते से वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले दरोगा अंशुमान मिश्रा अपनी बाइक से कोर्रों की तरफ किसी मुकदमे की विवेचना के चक्कर में जा रहे थे। गड़रियन का पूरा गांव के समीप एक व्यक्ति की बाइक रास्ते में खड़ी थी। बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप है कि दरोगा पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। इसी को लेकर ग्रामीण डीएम का घेराव करने कलक्ट्रेट जा रहे थे। इसकी भनक लगने पर पहुंचे इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने सभी को बीच रास्ते में रोक लिया। समझा-बुझाकर किसी तरह ग्रामीणों को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मजदूरों की पिटाई मामले में सिपाही लाइन हाजिर
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सदर कोतवाली में तैनात सिपाही रमाकांत यादव को लाइन हाजिर दिया है। आरोप है कि 15 दिन पहले रामपुर सुहेला गांव के पास लकड़ी काट रहे मजदूरों से सिपाही ने रिश्वत मांगी। रकम नहीं देने पर सभी को कोतवाली लाकर बेरहमी से पीटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed