{"_id":"67cc9ce45130419a6400070d","slug":"villagers-took-out-a-march-for-road-construction-and-sat-on-a-hunger-strike-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122838-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़क निर्माण को लेकर पदयात्रा निकाल क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़क निर्माण को लेकर पदयात्रा निकाल क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण
Sun, 09 Mar 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
नेवादा। पुरखास से मोहम्मदाबाद की बदहाल सड़क को लेकर जिला पंचायत सदस्य साधना सिंह व समाजसेवी विनय सिंह पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों ने शनिवार को पदयात्रा निकाली। समाजसेवी ने कहा कि केवट पुरवा यमुना घाट से ट्रैक्टर और ट्रकों के जरिये बालू परिवहन के कारण पुरखास तक पांच किलोमीटर सड़क जर्जर है।
बालू लदे ट्रकों से पानी रिसने के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। डेढ़ साल पहले सड़क निर्माण के लिए निविदा निकाली गई थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे केवट पुरवा, मल्हीपुर, इसीपुर पुरखास, गडरियन का पुरवा और नंदा का पुरवा गांव के करीब 50 हजार ग्रामीण नारकीय जीवन व्यतीत करने को मजबूर हो रहे हैं। पदयात्रा में कलाकर शाहरुख सिद्दीकी, समाजसेवी सैय्यद अली मेंहदी, बीडीसी मनीष निषाद, अभिषेक पटेल, नियाज अहमद, एहसान सिद्दीकी, छोटे लाल पाल, भगवती निषाद, हीरालाल निषाद आदि ग्रामीण शामिल रहे। बाद में केवट पुरवा पहुंच ग्रामीण क्रमिक अनशन पर बैठ गए।