फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   villagers strike kaushambi

बिजली कटौती पर उबले ग्रामीण

Fri, 05 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 05 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
villagers strike kaushambi
other
अंधाधुंध बिजली कटौती से सूखकर तबाह हो रही फसलों को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का सब्र टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुरखास उपकेंद्र का घेराव किया। घंटों बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि यदि शीघ्र ही रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति देने की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण चक्काजाम को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


इलाके में बिजली की अघोषित अंधाधुंध कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बिजली की कटौती और बरसात नहीं होने से सबसे ज्यादा किसान बेहाल हैं। बिजली किल्लत के कारण नलकूप बंद हैं। पानी की कमी से फसलें सूखकर बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन


नलकूप बंद होने से ज्यादातर किसानों के खेतों में धान की रोपाई नहीं हो सकी है। किसानों ने इससे नाराज होकर गुरुवार को पुरखास बिजली उपकेंद्र में जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने पुरखास जेई से मिलकर जल्द ही बिजली का रोस्टर बहाल कराने की मांग की। जेई ने ग्रामीणों को अतिशीघ्र रोस्टर बहाल कराने का आश्वासन दिया है। जेई के आश्वासन से माने ग्रामीणों ने चेताया कि यदि बिजली के रोस्टर की बहाली शीघ्र नहीं की गई तो वह चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर अर्जुन मिश्रा, पुजारी लाल, सतीश द्विवेदी, मंगला प्रसाद, रामधनी, बुधई, राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed