{"_id":"6a3ed3a356f9f47fd20da18c","slug":"villagers-shaken-by-the-blast-fled-to-save-their-lives-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-143713-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धमाके से कांप उठे ग्रामीण, जान बचाने के लिए भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धमाके से कांप उठे ग्रामीण, जान बचाने के लिए भागे
विज्ञापन
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी गैस टैंकर में लगी आग और जोरदार धमाके ने आसपास के गांवों में दहशत फैला दी। धमाके की आवाज सुनकर लोगों को लगा कि कोई बड़ा हादसा हो गया है। भय के कारण कई ग्रामीण घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
घटना के समय लोग जहां थे, वहीं से अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। हर किसी के मन में यही डर था कि यदि टैंकर में बड़ा विस्फोट हुआ तो आसपास का पूरा इलाका उसकी चपेट में आ जाएगा। टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर दूर साकाढा गांव निवासी प्रत्यक्षदर्शी राम नरेश ने बताया कि वह घर पर बैठे थे। तभी अचानक इतनी तेज आवाज हुई कि लगा जैसे कोई विमान पास में आकर गिर गया हो। बाहर निकलकर देखा तो आसमान में काला धुआं और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। यह दृश्य देखकर लगा कि अब पूरा गांव खतरे में है। लोग भगवान से जान बचाने की प्रार्थना करने लगे।
सिहोरी गांव के कई ग्रामीण घरों से निकलकर खेतों की ओर भागने लगे। वहीं साकाढा के लोगों ने एक-दूसरे को टोल प्लाजा से दूर रहने की चेतावनी दी। लोगों को आशंका थी कि यदि टैंकर में बड़ा विस्फोट हुआ तो उसके टुकड़े दूर तक उड़ सकते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने अपने जीवन में इतना भयावह मंजर पहले कभी नहीं देखा था।