फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers protest against former MLA

पूर्व विधायक के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 13 Nov 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against former MLA
Villagers protest against former MLA - फोटो : KAUSHAMBI
चायल विधानसभा क्षेत्र के कोटिया गांव से आए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एडीएम मनोज को ज्ञापन देकर पूर्व विधायक व उनके गुर्गों पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के मुताबिक एक पूर्व विधायक के इशारे पर भूमाफिया उनकी भूमिधरी पर कब्जा कर रहे हैं। एडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कोटिया गांव के देशराज, रामनिवास, रामविशाल सहित दो दर्जन लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी मनोज को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि चायल के एक पूर्व विधायक व उनके गुर्गे उनकी भूमिधरी पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। विधायक के लोगों ने जिस आराजी नंबर का बैनामा लिया था वह सड़क में चली गई। अब उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed