{"_id":"650f32ae41aba304940427b4","slug":"villagers-enraged-by-occupation-of-barn-land-surround-police-station-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3471-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खलिहान की जमीन पर कब्जे से भड़के ग्रामीण, घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खलिहान की जमीन पर कब्जे से भड़के ग्रामीण, घेरी कोतवाली
Sun, 24 Sep 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के सिहोरी गांव स्थित खलिहान की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इसी जमीन पर गांव के लोग दुर्गा पूजा पंडाल सजाते हैं। ग्रामीणों के विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर विरोध जताया।
सिहोरी गांव के चंदन, सूरज, ज्ञानसिंह, मानिक चंद्र, मंतलाल, राम आसरे आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक बंजर जमीन पर वह लोग खलिहान रखते हैं। हर साल इसी जमीन पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया जाता है। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान ने उस जमीन पर कब्जा करने के लिए अपने कुछ लोगों का खलिहान की जमीन पर छप्पर डलवा दिया। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई। इंस्पेक्टर विनोद मौर्या ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।