फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers caught three miscreants who entered the house with a firearm

घर में तमंचा लेकर घुसे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा

Mon, 04 Jul 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught three miscreants who entered the house with a firearm
मलाक पचम्भा गांव के लोगों के हत्थे चढ़े बदमाश - फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के मलाक पचंभा गांव में शनिवार रात चोरी की नीयत से घर में घुसे तीन युवकों को ग्रामीणों ने तमंचे के साथ पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद तीनों को प़ुलिस के हवाले कर दिया गया। केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के मलाक पचंभा गांव निवासी रोहित पटेल रोजाना की तरह शनिवार की रात घर में सो रहे थे। आधी रात को परिवार के लोग गहरी नींद में थे तभी तीन युवक तमंचे के साथ चोरी की नीयत से घर में घुस आए। रात में आहट हुई तो घर वालों की नींद खुल गई। परिजनों के शोर मचाने पर तीनों भागने लगे।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर जुटे पड़ोसियों ने दौड़ा कर तीनों को पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल चंद्रभूषण मौर्य तीनों को हिरासत में लेकर थाने चले गए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम पंकज पांडेय निवासी अयाज मऊ, भरवारी थाना कोखराज, सोनू पटेल निवासी गरीब का पूरा थाना कोखराज व नकुल केशरवानी निवासी मलाक भायल थाना कोखराज बताया है। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस के साथ ही चोरी का एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed