{"_id":"5e5420d28ebc3ef3c0166e53","slug":"village-head-built-brother-s-house-by-removing-the-brick-of-khandje-kaushambi-news-ald269406081","type":"story","status":"publish","title_hn":"खडंजे का ईंटा निकालकर ग्राम प्रधान ने बनवाया भाई का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खडंजे का ईंटा निकालकर ग्राम प्रधान ने बनवाया भाई का घर
विज्ञापन
खड़ंजे की ईंट निकलवाकर ग्राम प्रधान ने बनवाया भाई का घर
डीएम के निर्देश पर जांच के लिए गठित की गई दो सदस्यीय टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरसवां के कोरीपुर गांव के ग्राम प्रधान ने विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का गोलमाल किया है। हद तो तब हो गई जब प्रधान खड़ंजे की ईंटे निकलवाकर अपने भाई का घर बनवा दिया। शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
कोरीपुर गांव के रामबालक सिंह 13 फरवरी को डीएम से मिलकर ग्राम प्रधान पर सरकारी धन का गोलमाल करने का आरोप लगाया है। बताया कि गांव में सोख्ता गड्ढा, कुएं की मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइट खरीद के नाम पर ग्राम निधि के खाते से प्रधान ने लाखों रुपये निकाल लिए। इंटरलॉकिंग के लिए भी प्रधान ने धनराशि का आहरण किया है। जबकि मौके पर पहले से खड़ंजा था। हैरत की बात यह है कि प्रधान ने उक्त खड़ंजे की ईंटे उखड़वाकर अपने भाई का घर बनवा दिया। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने आरोपों की जांच के लिए सोमवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।