फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Village court of Chail opened in Makhaupur, District Judge inaugurated it

Kaushambi News: मखऊपुर में खुला चायल का ग्राम न्यायालय, जिला जज ने किया शुभारंभ

Thu, 15 Feb 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 Feb 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Village court of Chail opened in Makhaupur, District Judge inaugurated it
चायल के मखऊपुर में ग्राम न्यायालय के शुभारंभ में उप​स्थित न्यायिक अ​धिकारी व अ​धिवक्ता।
तहसील के मखऊपुर स्थित नवनिर्मित ग्राम न्यायालय का बुधवार को जिला जज अनुपम कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम न्यायालय खुल जाने से वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिला जज ने बताया कि ग्राम न्यायालय में सिविल के 25 हजार रुपये तक की मालियत के मुकदमों एवं फौजदारी के दो वर्ष तक की सजा वाले मुकदमों की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वादकारियों को छोटे मुकदमों में अब जिला न्यायालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। ग्राम न्यायालय के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र सिंह की तैनाती की गई है। जो ग्राम न्यायालय के मुकदमों का निपटारा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला जज बृजेश कुमार ने कहा कि ग्राम न्यायालय में छोटे-मोटे विवादों का निस्तारण किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय जनता को सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय मिलेगा। इस मौके पर सीओ मनोज कुमार रघुवंशी, नायब तहसीलदार सौरभ सिंह समेत तहसील के अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed