{"_id":"61c9d007b718612b901b77a5","slug":"video-viral-of-lekhpal-taking-bribe-in-the-name-of-inheritance-kaushambi-news-ald3235906144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरासत के नाम पर लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरासत के नाम पर लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
विज्ञापन
चायल तहसील के फरीदपुर गांव में वरासत के नाम पर लेखपाल ने एक व्यक्ति से रिश्वत ली। लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
फरीदपुर गांव में लेखपाल धर्मराज तैनात हैं। गांव के सुनील कुमार के अनुसार उनके पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। तीन महीने पहले उनकी मां का भी निधन हो गया। मां की मौत के बाद वह वरासत कराने के लिए लेखपाल के पास गए। लेखपाल ने उनसे रिश्वत ली।
रिश्वत लेने के बाद भी सुनील व उसके भाईयों का नाम खतौनी में नहीं दर्ज हो सका। सुनील के साथ रहे एक व्यक्ति ने लेखपाल की रिश्वत लेते समय वीडियो भी बनाया गया था। सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में लेखपाल रुपये लेते दिख रहा है। उसने वीडियो बनाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन
बाद में जब वीडियो बनाने वाला व्यक्ति नहीं माना तो लेखपाल ने उसे धमकी भी दी है। इस बाबत लेखपाल धर्मराज का कहना है कि सुनील की वरासत में कुछ नाम छूटे थे। उसने जबरन उसे पैसा दिया था। वायरल वीडियो में उसने सुनील का पैसा वापस किया है। वहीं एसडीएम चायल राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद लेखपाल को फटकार लगाते हुए पैसा वापस करा दिया गया है। कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण सुनील की वरासत नहीं हो सकी थी। मामले की जांच कराई जा रही है।