फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Video of girl sweeping school goes viral

Kaushambi News: स्कूल में बच्ची का झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल

Sun, 07 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 07 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Video of girl sweeping school goes viral
उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरखास में झाड़ू लगाते हुए छात्रा का वायरल वीडियो। सोशल मीडिया
नेवादा। नेवादा ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरखास में शनिवार को एक छात्रा की स्कूल में झाड़ू लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा रहा है कि स्कूल ड्रेस पहने एक बच्ची कक्षा के बाहर झाड़ू लगा रही है। वहीं, पूरे मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरखास के तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में स्कूली ड्रेस पहने हुए एक छोटी बच्ची (छात्रा) कक्षा के बाहर झाड़ू लगाते हुए दिखाई पड़ रही है। वहीं, इस पूरे मामले में जब स्कूल की प्रभारी इंचार्ज नीतू सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में छह पोलिंग बूथ है।
विज्ञापन

इस समय सभी टीचर उसी काम में व्यस्त हैं। स्कूल की साफ-सफाई के लिए दो सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। छात्रा को झाड़ू लगाने के लिए किसी ने कहा नहीं बल्कि टीचरों की व्यस्तता के चलते छात्रा ने मस्ती में स्वयं झाड़ू लगाया है। जैसे ही उसने टीचर को देखा वह कमरे में चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है, जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल में बच्ची की झाड़ू लगाने का मामला उनके संज्ञान में अभी नहीं है। यदि ऐसा कोई प्रकरण है मामले की जांच कराई जाएगी। सही पाए जाने पर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - कमलेंद्र कुशवाहा, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed