{"_id":"66c6668d37c07c0f5d0b7884","slug":"vibhav-will-show-his-prowess-with-ball-and-bat-in-up-t-20-cricket-league-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-115332-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में गेंद और बल्ले का जौहर दिखाएंगे विभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में गेंद और बल्ले का जौहर दिखाएंगे विभव
Thu, 22 Aug 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली टी-20 क्रिकेट लीग में कौशाम्बी के विभव कुशवाहा गेंद और बल्ले का जौहर दिखाएंगे। विभव का चयन काशी रुद्रांश टीम ने किया है। विभव के चयन से घर-परिवार के साथ ही जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी है।
सदर ब्लॉक के कोतारी पश्चिम के रहने वाले विभव कुशवाहा ने पढ़ाई करारी के रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल से की है। यही के कोच शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विभव ने क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। इनके पिता रमेशचंद्र जिला चिकित्सालय में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात है। माता नीता कुशवाहा गृहिणी हैं। बड़े भाई वैभव एमकाम कर रहे हैं। माता -पिता व भाई विभव की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं। इनका कहना है कि विभव बचपन से क्रिकेट को अपने जीवन का हिस्सा मान चुका है। आज उसको जो सफलता मिली है वह तो सिर्फ शुरुआत है। विभव आगे और सफलता की सीढि़यां चढ़ेगा।
-- -- -
विभव में दिखती है अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की झलक
विभव के गुरु शैलेंद्र सिंह उसकी सफलता से गदगद हैं। कहा कि यह रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल और रिजवी क्रिकेट अकादमी के लिए शुभ संकेत है। विभव अच्छे ऑल राउंडर हैं। उनके खेल में एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की झलक दिखती है। इनका चयन जिले व स्कूल के खिलाड़ियों में उत्साह भरने का काम करेगा। कौशाम्बी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद रिजवी व ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी ने विभव को बधाई दी है।
विज्ञापन
बेहतरीन प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को किया प्रभावित
कोच शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विभव अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहते हैं। प्रदेश के कई जिलों में इनके खेल का प्रदर्शन बेहतर रहा है। काशी रुद्रांश टीम को मैच के लिए 24 खिलाड़ियों की जरूरत है। इसमें 17 खिलाड़ियों का चयन टीम ने नीलामी के माध्यम से किया है। शेष बचे सात खिलाड़ियों के चयन के लिए जिले के अलग- अलग मंडल में ट्रायल हुआ। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने पर चयनकर्ता पूर्व रणजी खिलाड़ी ओबैद कमाल, मो. आमिर व शशिकांत खेड़कर ने विभव का चयन किया। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की न्यूनतम कीमत ढाई लाख निर्धारित है।