फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vehicle stand of Manjhanpur became a showpiece due to lack of tender

Kaushambi News: टेंडर के अभाव में शोपीस बने मंझनपुर के वाहन स्टैंड

Sat, 07 Jun 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicle stand of Manjhanpur became a showpiece due to lack of tender
ओसा रोड में सड़क पर खड़े डग्गामार वाहन। संवाद
मंझनपुर। कहने के लिए तो मंझनपुर चौराहा में तीन जगह टेंपो और टैक्सी वाहन स्टैंड बनाए गए हैं, लेकिन अब तक नगर पालिका की ओर से टेंडर न होने के कारण शोपीस बना हुआ है। ऐसे में प्रमुख चौराहे पर आड़ा-तिरछा खड़े डग्गामार गाड़ियों के चलते दिन भर राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दो साल पहले मंझनपुर चौराहा के ओसा, समदा व सिराथू मार्ग पर वन विभाग के समीप प्राइवेट सवारी वाहनों के लिए स्टैंड बनवाया गया था। चौराहा के कारोबारियों ने सोचा कि अब उनकी दुकान के सामने खड़े होने वाले सवारी गाड़ियों से राहत मिलेगी और राहगीरों को जाम नहीं झेलना होगा। लेकिन, लोगों का यह सपना अधूरा ही रह गया।
विज्ञापन

दो साल से अधिक समय बीत गया, लेकिन अब तक नगर पालिका की ओर से वाहन स्टैंडों का टेंडर तक नहीं निकाला गया। सुबह से शाम तक कई बार लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। यही नहीं, कारोबारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी राजकुमार केसरवानी, दीपक अग्रहरी, पवन अग्रहरी और शिवा केसरवानी ने बताया कि दुकानों के सामने चालक अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। मना करने पर वे झगड़ा करने लगते हैं। कहने के लिए तो ट्रैफिक पुलिस रहती है, लेकिन उनके होने न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। पुलिस कर्मियों को दिन भर सिर्फ बाइकों की चेकिंग में ही व्यस्त देखा जा सकता है।

वाहन स्टैंड के टेंडर के लिए नगर पालिका प्रशासन को पत्र भेजा गया है। इसी माह टेंडर निकाला जाएगा और जल्द ही चौराहा से सवारी वाहनों को हटाकर स्टैंड में खड़ा कराए जाने की व्यवस्था की जाएगी। -जनेश्वर प्रसाद पांडेय, सीओ, यातायात

ओसा रोड में सड़क पर खड़े डग्गामार वाहन।    संवाद

ओसा रोड में सड़क पर खड़े डग्गामार वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed