{"_id":"68b5f758f3f4ef89c70b29c4","slug":"vegetable-vendors-horse-and-horse-carriage-stolen-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-129739-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सब्जी विक्रेता की घोड़ी समेत तांगा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सब्जी विक्रेता की घोड़ी समेत तांगा चोरी
Tue, 02 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार से सोमवार शाम घोड़ी सहित तांगा चोरी हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर पीड़ित ने तहरीर दी है।
कसेंदा गांव निवासी महताब ने बताया कि वह प्रयागराज के मुंडेरा मंडी से सब्जियां लाकर बाजारों में बेचता है। बाजार आने जाने के लिए घोड़ी और तांगा रखा है। सोमवार को वह अपनी घोड़ी और तांगा में सब्जी लाद कर तिल्हापुर मोड़ की बाजार गया था। घोड़ी और तांगा पास में स्थित एक पीपल के पेड़ से बांध कर बाजार में सब्जी बेचने चला गया। शाम करीब चार बजे वह घोड़ी को पानी पिलाने ने लिए गया तो घोड़ी सहित तांगा गायब देख कर उसके होश उड़े गए। मालिक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।