फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   vahan checking

चार हजार लोग पाबंद, 68 वाहन सीज

Wed, 11 Jan 2017 01:00 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने अब ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। अचार संहिता लगने के बाद से अब तक पुलिस ने करीब चार हजार लोगों को पाबंद करते हुए तकरीबन 68 चार पहिया वाहन सीज कर दिया है। इनमें करीब दस वाहनों में हूटर लगे थे। इसके अलावा अधिकांश वाहनों में बिना अनुमति के राजनीतिक दलों के झंडे लगे थे। इनके अलावा गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर की भी कार्रवाई में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन




आचार संहिता लागू होते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। यह वही पुलिस है, जो अब तक नेताओं का सामना करने से कतराती थी, लेकिन वह इन्हीं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। वीडियो टीम के साथ जिले के सभी थानों की पुलिस ने तीन हजार 992 लोगों के खिलाफ पाबंद की कार्रवाई की। इसके अलावा चार के खिलाफ गैंगेस्टर व आठ लोगों के गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। अब तक 68 चार पहिया वाहन सीज किए गए हैं। इनमें से अधिकांश वाहन राजनीतिक दलों के हैं। इन वाहनों में बिना अनुमति के नेताओं ने दलों के स्टीकर व प्रचार सामग्री के साथ झंडा लगा रखा था। इनमें से दस ऐसे वाहन थे, जिनमें हूटर भी लगा था। अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने 340 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है। सुबह और शाम होने वाली चेकिंग में करीब 673 वाहन चेक किए गए हैं। इनमें से 473 वाहनों का चालान कर 63 हजार 750 रुपये जुर्माना वसूला गया है। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने बताया कि कार्रवाई लगातार की जा रही है। चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों की सघन जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed